जालंधर में अवैध कब्जों पर नगर निगम का एक्शन
जालंधर : जालंधर में 120 फुटी रोड पर स्थित तारा पैलेस पर आज नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर दी गई है। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने तारा पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया। बता दें कि उक्त पैलेस मालिक को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था, मगर उक्त पैलेस मालिक ने हमेशा नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ा और दोबारा से काम शुरू कर दिया।
इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब आज यानी शुक्रवार को बिल्डिंग ब्रांच द्वारा उक्त पैलेस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।नगर निगम द्वारा अन्य कॉलोनियों पर की गई कार्रवाई।
नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। एटीसी सुखदेव की टीम की ओर से इंस्पेक्टर अजय, राजू माही, मोहित और मोहिंदर गए थे। जिनके द्वारा ये कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को कुल 4 जगहों पर कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई तारा पैलेस पर हुई। चारों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था।
मगर आरोप है कि उक्त लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया और अपने अपने दुकानें, घर और कब्जे किए। जिसके चलते आज कार्रवाई गई। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।
नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव शर्मा ने बताया कि पहले कार्रवाई तारा पैलेस, दूसरी रत्न नगर में अवैध घरों का निर्माण, और दुकान सील, काला संघा में 5 एकड़ की कॉलोनी तोड़ी और आखिरी में ओल्ड ग्रीन एवेन्यू एक कार्रवाई की गई।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप