पंजाब : पंजाब कांग्रेस ने बुधवार को नैशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चाजर्शीट दाखिल किए जाने पर ईडी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया आदि शामिल हुए। राजा वड़िंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है। इसलिए इस तरह के हथकंडे आजमा रही है।
वडिंग ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह गांधी परिवार से ईष्या कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को उन कुर्बानियों की बराबरी करने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारा नेता साफ-सुथरा है। हम राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ हैं। धरने के दौरान पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज, परमिंदर पिंकी, कुलजीत नागरा, रजिया सुल्ताना, बलबीर सिंह, राकेश पांडेय और पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन कैप्टन संदीप संधू समेत अन्य नेता मौजूद थे।
वहीं, धरने को लेकर नाटकीय घटनाक्रम तब हुआ जब राजा वडिंग पार्टी दफ्तर से बैठक करके ईडी दफ्तर में धरना देने के लिए समर्थकों के साथ निकले तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें दफ्तर के गेट पर ही रोक लिया। पुलिस अधिकारी ने राजा वडिंग की एसएसपी के साथ बातचीत करवाई। 10 मिनट बाद वड़िंग सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को धरना स्थल पर जाने की अनुमति मिली।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप