पंजाब : भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब में 14 आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोपी गैंगस्टर हैप्पी पासिया को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ढ्ढष्टश्व) ने हिरासत में ले लिया है। इस गिरफ्तारी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (हृढ्ढ्र) के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो लंबे समय से पासिया की तलाश कर रही थी। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस स्टेशन पर हमले की ली थी जिम्मेदारी : हैप्पी पासिया का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) जैसे खालिस्तानी संगठनों से बताया जाता है। उसने इस वर्ष जनवरी में अमृतसर के गुमटाला पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी तथा भविष्य में और विस्फोट करने की धमकी भी दी थी।
आई.एस.आई. से हैं सम्बन्ध!
सूत्रों के अनुसार पासिया के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ढ्ढस्ढ्ढ से भी संबंध हैं। ढ्ढस्ढ्ढ और क्च्यढ्ढ के सहयोग से उसने पंजाब में कई ग्रेनेड हमले किए, जिनमें पुलिस प्रतिष्ठान मुख्य निशाना थे। वह सोशल मीडिया पर सुरक्षा बलों पर हमले की धमकी भी दे रहा है।
गिरफ्तारी से पहले भागा जर्मनी : जानकारी के अनुसार, पासिया पर पिछले कुछ महीनों में 14 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। उसका नाम सबसे पहले 23 नवंबर 2023 को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके में सामने आया था। इसके बाद मार्च 2024 तक वह कई वारदातों में शामिल पाया गया। अपनी गिरफ्तारी से पहले वह भारत से भागकर पहले जर्मनी और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचा।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप