पंजाब : खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर लगाया गया हृस््र आगे नहीं बढ़ाया गया है। पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब वापस लाने के लिए असम के डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हो गई है। अमृतपाल सिंह के जल्द ही पंजाब लौटने की उम्मीद है।
नहीं बढ़ाया जाएगा एन.एस.ए.
वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह को जल्द ही पंजाब लाकर अजनाला अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उसे रिमांड पर लेकर अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल पर लगाया गया हृस््र अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह हृस््र अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है तथा इसे पुन: बढ़ाया नहीं जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को असम की डिबरगढ़ जेल से पंजाब लाया जा चुका है।
3 दिन के रिमांड पर सहयोगी पपलप्रीत सिंह-
अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को भारी पुलिस सुरक्षा के साथ अजनाला कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय न्यायालय ने पपलप्रीत सिंह को 3 दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। आपको बता दें कि फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले को लेकर और भी खुलासे होने की संभावना है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप