October 9, 2026

अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर किया हवाई हमला

* 38 की मौत, 102 घायल * सऊदी-ईरान बातचीत के बीच कार्रवाई

अमेरिका ने गुरुवार को यमन के रास ईसा तेल बंदरगाह पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया गया। अल मसीरा टीवी ने होदेदा हेल्थ ऑफिस के हवाले से बताया कि हमले में कम से कम 38 लोगों की मौत हुई है और 102 लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद इलाके में भारी तबाही देखी गई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी पुष्टि
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई हूतियों के ईंधन स्रोत और अवैध फंडिंग को खत्म करने के लिए की गई है। सेना ने कहा कि इसका उद्देश्य यमनी नागरिकों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि हूती आतंकियों की आर्थिक ताकत को कमजोर करना है।
वीडियो में दिखा तबाही का मंजर
हूती विद्रोहियों के चैनल ने हमले के बाद की ग्राफिक फुटेज जारी की, जिसमें बंदरगाह पर आग की लपटें, मलबा और लाशें बिखरी नजर आ रही हैं। अल मसीरा टीवी के मुताबिक, हमले के बाद इलाके में विस्फोटों की आवाजें और धुएं का गुबार देखा गया।
सऊदी रक्षा मंत्री की ईरान यात्रा के बीच हमला
यह हमला ऐसे समय हुआ जब सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान अल सऊद ईरान के दौरे पर पहुंचे। यह किसी सीनियर सऊदी नेता की दशकों में पहली ईरान यात्रा है। ईरानी मीडिया के अनुसार, प्रिंस खालिद ने ईरान के सैन्य प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी से मुलाकात की और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने पर चर्चा की।
ट्रंप प्रशासन ने शुरू किया नया अभियान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 मार्च से हूतियों के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया था। रास ईसा पर हुआ यह हमला अब तक की सबसे बड़ी और घातक कार्रवाई मानी जा रही है। इसमें एक ही दिन में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी