May 7, 2026

लॉस एंजिल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में प्रदर्शन हुआ हिंसक

सडक़ों पर आगजनी, प्रदर्शनकारियों ने मेक्सिको का झंडा लहराया, ट्रम्प बोले- शहर पर कब्जा कर लिया

लॉस एंजिल्स : अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। लगातार तीन दिन से सडक़ों पर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, लेकिन रविवार को हालात उस वक्त बिगड़ गए जब भीड़ ने सैकड़ों गाडय़िों में आग लगा दी। पुलिस पर पथराव किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
कारों और सडक़ों पर आग, अमेरिकी झंडे जलाए
रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार), प्रदर्शनकारियों ने शहर की कई प्रमुख सडक़ों पर आगजनी की घटनाएं अंजाम दीं। कुछ प्रदर्शनकारी मेक्सिको का झंडा लहराते और अमेरिकी झंडे पर थूकते व उसे जलाते हुए भी देखे गए।
मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कई गाडय़िों में आग लगाई।
नारे लगे : ‘गो होम’, ‘शेम’, ‘ढ्ढष्टश्व लॉस एंजिल्स से बाहर जाओ’।
एक व्यक्ति कार की छत पर चढक़र मेक्सिको का झंडा लहराता दिखा।
2000 नेशनल गार्ड्स तैनात, गवर्नर और मेयर ने जताया विरोध
स्थिति काबू से बाहर होता देख राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉस एंजिल्स में 2000 नेशनल गार्ड्स तैनात करने का आदेश दिया। यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य में गवर्नर की अनुमति के बिना नेशनल गार्ड भेजे गए।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम और लॉस एंजिल्स की मेयर कैरेन बैस ने इस कदम का विरोध किया है।
ट्रम्प ने ङ्ग (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- शहर पर अवैध प्रवासियों का कब्ज़ा है। इसे जल्द आजाद कराया जाएगा।
आई.सी.ई. पर पेट्रोल बम फेंके गए
रविवार सुबह भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, पटाखे और पेट्रोल बम से हमला किया। आई.सी.ई. कार्यालय के बाहर हज़ारों प्रदर्शनकारी जमा हुए। कुछ ने फेडरल ऑफिस को घेर लिया और हमला किया। सरकारी इमारतों और वाहनों पर स्प्रे पेंट से नारे लिखे गए। एक स्ट्रिप मॉल में आग लगाई गई और कई दुकानों में लूटपाट व तोडफ़ोड़ की गई।
100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
पुलिस और नेशनल गार्ड्स की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है।
डिपोर्टेशन अभियान : हर दिन 1600 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार
इस हिंसा की जड़ में राष्ट्रपति ट्रम्प की नई डिपोर्टेशन पॉलिसी है। ढ्ढष्टश्व को हर दिन करीब 3000 अवैध अप्रवासियों को पकडऩे और डिपोर्ट करने का लक्ष्य दिया गया है। छापेमारी 6-7 जून को शुरू हुई थी, जब अवैध व्यापारियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों का उपयोग सामने आया। हर दिन औसतन 1600 अप्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

About The Author

You may have missed