7 साल की मन्नत के बाद हुआ था इकलौता बेटा
जालंधर : जालंधर में किशनपुरा के पास एक अनियंत्रित एक्सयूवी गाड़ी ने 3 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार बच्चे का मुंडन करवाने के लिए लेकर जा रहा था, इस दौरान ही ये हादसा हो गया। मृतक बच्चे की पहचान त्रिपुर के रूप में हुआ है।
हादसे के बाद उक्त एक्सयूवी चालक तुरंत मौके से फरार हो गया था। घटना में एक कुत्ते की भी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज यानी सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे का है। घटना के वक्त बच्चे का परिवार भी उसके साथ ही था।
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा किशनपुरा से दोमोरिया पुल की ओर आती सडक़ पर हुआ। मृतक बच्चे के चाचा हरीश ने कहा- माता रानी के आगे हाथ फैलाकर बच्चा मांगा था। 8 साल बाद बच्चा हुआ था। आज बच्चे को मुंडन करवाने के लिए लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी ने बच्चे को कुचल दिया।
परिवार बोला- हमारा बच्चा तो चला गया है, मगर आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। परिवार ने कहा- हम गाड़ी वाले के पीछे भी भागे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। बच्चे को जख्मी हालत में पहले मेट्रो अस्पताल और फिर कपूर अस्पताल लेकर गए, मगर कुछ हाथ नहीं लगा, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चे की दादी अमरजीत ने कहा- पोता मेरा मेरा खून से लथपथ हो चुका था। जब पता चला तो तुरंत बाहर गए तो हमारा बच्चा गायब था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मौके से फरार हुआ एक्सयूवी चालक की गाड़ी नंबर का पता चल गया है। पुलिस ने गाड़ी की जानकारी निकलवानी शुरू कर दी है। जानकारी निकलवाने के बाद पुलिस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी। परिवार का बच्चे की मौत के बाद से बुरा हाल।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ