August 22, 2026

जमीन विवाद में पिता-पुत्र की हत्या

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा के ससुर-साले पर केस दर्ज

मुक्तसर (पंजाब) : मुक्तसर के गांव अबुल खुराना में शनिवार देर रात पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मलोट पुलिस ने गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा के साले और ससुर समेत तीन लोगों को नामजद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार की देर रात कुछ लोगों ने अबुल खुराना निवासी विनय प्रताप सिंह और उसके बेटे सूरज प्रताप सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जाता है।
एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर दविंदर सिंह उर्फ राणा, नछत्तर सिंह तथा रविंदर सिंह उर्फ बब्बी निवासी गांव अबुल खुराना को नामजद करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी कांग्रेसी नेता नछत्तर सिंह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा का ससुर है। जबकि रविंदर सांसद रंधावा का साला है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

You may have missed