August 22, 2026

पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 लोगों की मौत

देशभर में हाई अलर्ट जारी, मोदी ने बीच में छोड़ा सऊदी दौरा

राष्ट्रीय : मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया। दोपहर करीब 2:45 बजे हुए इस हमले में 27 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। हमला पर्यटकों पर किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा के विंग ञ्जक्रस्न ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हमलावर गोलीबारी के बाद फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका नाम पूछा और उनसे कलमा पढ़वाया।
शुभम द्विवेदी की फरवरी 2025 में हुई थी शादी
उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी की पहचान करने के बाद उनके सिर में गोली मार दी गई। हमले में मारे गए लोगों में यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल और ्रश्व के एक-एक नागरिक और दो स्थानीय लोग भी मारे गए। हमले को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह एक्टिव हो गए है। वहीं सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
वर्दी में थे आतंकी
हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना के जवान जब बैसरन घाटी पहुंचे, तो पर्यटक उन्हें भी आतंकी समझ बैठे क्योंकि आतंकी भी सेना की वर्दी में थे। डर के कारण महिलाएं और बच्चे हाथ जोडक़र रोने लगे। इसके बाद जवानों ने उन्हें बताया कि वे भारतीय सेना से हैं और सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
हमले के बाद पहलगाम और आसपास के इलाकों में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उधर, बुधवार को उरी सेक्टर में रुह्रष्ट के पास दो आतंकियों को भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश के दौरान मार गिराया।
मोदी ने सऊदी दौरा बीच में छोड़ा, शाह श्रीनगर में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा बीच में छोडक़र बुधवार सुबह भारत वापसी की। वे मंगलवार को ही क्राउन प्रिंस रूक्चस् के न्योते पर वहां पहुंचे थे। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके हैं और पहलगाम दौरे पर जाएंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शाह से फोन पर बातचीत कर जानकारी ली है।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर स्थानीयों का गुस्सा देखने को मिला। इस हमले के खिलाफ उन्होंने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा – 26 मासूम लोगों की जान गई है, कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर भी वार हुआ है। हम पहलगाम निवासी है, लेकिन उससे पहले हम एक भारतीय और कश्मीरी है।
2019 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला
यह हमला पुलवामा अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

About The Author

You may have missed