शादी त्यौहार के बीच 10 ग्राम सोना पहुंचा 1 लाख के पार, आम आदमी का बजट बिगड़ा
दिल्ली। शादी के सीजन और अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसरों से पहले सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। सोने की बढ़ते दाम ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। फिलहाल 24 कैरेट सोने का दाम 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
1 लाख के पार हुआ गोल्ड
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली जैसे शहर में सोने की कीमतों में 1700 रुपए की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही राजधानी में 24 कैरेट सोना अब 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इस तरह देखा जाए तो इस बार गोल्ड के दाम अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं।
कीमत में हो रही बढ़ोतरी का कारण
त्योहारों और वैवाहिक खरीदारी के लिए ये समय सोने की डिमांड का पीक सीजन होता है, और इसी वजह से इसके दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक ट्रेड वॉर, एंटरनेशनल मार्केट में उतार चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी की वजह से भी गोल्ड के रेट ऊंचाई छू रहे हैं।
मिडिल क्लास की पहुंच के बाहर सोना
अगर आप इस समय सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके बजट में इसका भारी असर पड़ सकता है और आपकी जेब ढ़ीली हो सकती हैं, बढ़ते दाम आम आदमी की खरीद क्षमता पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में यह ज़रूरी है कि सोच समझकर सोना खरीदे और बजट का ध्यान रखें।
क्या भविष्य में मिलेगी राहत
सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का कारण दुनिया भर में बढ़ता ट्रेड वॉर हैं। अगर ये हालात और बिगड़ते हैं, तो आने वाले समय में सोने के दाम और भी बढ़ सकते हैं। हालांकि, ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर अब धीरे-धीरे शेयर बाजार पर कम होता दिख रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट हो सकती है, जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिल सकती हैं।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे