कहा- आतंकियों की मदद करने वालों को मिलेगी कल्पना से बड़ी सजा
राष्ट्रीय : पीएम मोदी गुरुवार को बिहार के मधुबनी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। वहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ उन्होंने कहा- ‘शुरू करने से पहले हम मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे।’ साथ ही उन्होंने 22 अप्रैल को हुए इस हमले को लेकर दुख जताया। साथ ही कहा कि ये भारत की आस्था पर हमला है। बता दे कि पीएम मोदी पंचायती राज कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
हमारा पूरा देश साथ खड़ा है : पीएम मोदी
कार्यक्रम में उन्होंने कहा- ‘अपनी बात शुरू करने से पहले मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप जहां हैं, वहीं अपने स्थान पर बैठे रहकर ही 22 तारीख को जिन परिवारजनों को हमने खोया है। उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात शुरू करूंगा। 22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा है। उससे पूरा देश व्यथित है। उनके दुख में पूरा देश साथ ख?ा है। जिनका अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है।’
यह भारत की आस्था पर हमला है- पीएम मोदी
आगे उन्होंने कहा- ‘आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कन्न? बोलता था, गुजराती था कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर करगिल से कन्याकुमार तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।’
‘ये हमला सिर्फ निहत्थे लोगों पर नहीं हुआ है। भारत की आस्था पर हमला है। स्पष्ट कहना चाहता हूं, हमला करने वालों को और उनकी मदद करने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।’
आतंकियों की गिरफ्तारी पर 20 लाख का इनाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसारन में 22 अप्रैल को हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अनंतनाग पुलिस ने इस हमले में शामिल पाकिस्तान से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों आदिल हुसैन ठोकर, अली भाई और हाशिम मूसा की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इन आतंकियों से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे