पंजाब : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस ने ब?ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, तरन तारन पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अमृतसर ग्रामीण के धनोआ खुर्द की निवासी रूपिंदर कौर क्वे रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रूपिंदर कौर और उसका बेटा गगनप्रीत सिंह ड्रग तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल हैं। उनके पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संबंध हैं। थाना सराय अमानत खान, तरनतारन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को ड्रग मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप