*घर से गहने व मोबाइल गायब * लूट की नीयत हत्या की आशंका
जालंधर : जालंधर में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालातों में मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग महिला का कमरे में से शव बरामद हुआ है, जिसके बाद इलाके में हडक़ंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान विनोद कुमारी दुग्गल पत्नी भीम सेन दुग्गल जोकि मोता सिंह नगर के रहने वाले थे, के रूप में हुई है। वहीं महिला के घर से गहने व मोबाइल भी मिसिंग बताया जा रहा है, जिसके बाद यह लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के पति का कहना है कि वह आज दोपहर किसी काम से बाहर गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो कमरा अंदर से लॉक था, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो, पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने विनोद कुमारी को मृत करार दे दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मृतक महिला भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार बताई जा रही है जोकि उनकी ताई लगती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, लेकिन फिर भी मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ’ਚ ਸਕੂਲਾਂ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਬੁਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਧਮਕੀ
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी