October 9, 2026

पहलगाम आतंकी हमला : पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी मदद

कहा- भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने का दबाव बनाएं..

अंतर्राष्ट्रीय : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुठभेड़ बढ़ती जा रही है। बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाक के पीएम शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में जो हुआ, वो सही नहीं था। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ है। इसके साथ मार्को रूबियो ने दोनों देशों से तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित को लेकर मिलकर काम करने की अपील की।
भारत पर भडक़ाऊ व्यवहार का आरोप
बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने भारत पर उग्र और भडक़ाऊ व्यवहार का आरोप लगाया। इसके साथ शरीफ ने अमेरिका से अपील की कि भारत को जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाया जाए। आगे उन्होंने कहा कि ‘भारत के उकसाने वाले रवैये के चलते पाकिस्तान की आतंकवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं।’
भारत जवाबी कार्रवाई की मांग करने में सावधानी बरतें- रूबियो
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने जानकारी दी कि अमेरिकी नेता मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया और भारत के साथ एकजुटता दिखाई। रूबियो ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ है। हालांकि उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने और जवाबी कार्रवाई की मांग में सावधानी बरतनी चाहिए।
टैमी ब्रूस ने यह भी बताया कि रूबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ से फोन पर बात की और 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने को कहा। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से इस हमले की जांच में सहयोग करने की अपील की। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी पाकिस्तानी अधिकारियों से जांच में पूरा सहयोग देने का अनुरोध किया।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी