आपात तैयारी, बिजली बंद कर सहयोग देने की अपील की
पंजाब : पंजाब के जालंधर कैंट क्षेत्र में एक व्यापक आपातकालीन तैयारी के तहत ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और प्रतिष्ठानों से तत्काल प्रभाव से अपनी बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद करने का अनुरोध किया गया. जालंधर कैंट कार्यालय द्वारा एक वाहन पर लाउडस्पीकर लगाकर बाजार क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण घोषणा प्रसारित की गई।
दरअसल पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच देशभर में 7 मई को होने वाली मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। जालंधर में मॉकड्रिल की रिहर्सल के तौर पर ब्लैक आउट किया गया था। रात ठीक 8 बजते ही युद्ध का बिगुल बजने लगा और शहर में ब्लैक आउट हो गया। सेना ने इसके लिए पूरी तैयारी की थी। रात 8 से 9 बजे तक अंधेरा छाया रहा और लोगों से जनरेटर और इनवर्टर बंद
सडक़ों पर दौड़ते रहे वाहन
मंगलवार को रिहर्सल के दौरान किए गए ब्लैक आउट के दौरान जहां लोगों ने अपने घरों व दुकानदारों ने अपनी दुकानों की तमाम लाइट बंद रखी, वहीं इस दौरान सडक़ पर चलने वाले ट्रैफिक ने इस ब्लैक आउट को कुछ हद तक विफल कर दिया। डीसी ने अपने संदेश में साफ तौर पर कहा था कि ब्लैक आउट दौरान जो भी वाहन चालक जहां हैं वह वहीं थम जाएं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। लोगों के वाहनों की लाइट ने पूरी तरह से इस ब्लैक आउट को सफल होने नहीं दिया।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप