चली गोली, शर्रे लगने से सहयोगी घायल
जालंधर (राजविन्द्र) : जालंधर के रेलवे रोड पर एक बैंक के बाहर ही कैश वैन लेकर जाने वाली गाड़ी के सूरक्षा कर्मी से अपनी 12 बोर की पिस्तौल का नीरीक्षण करते समय अचानक पिस्तौल का ट्रिगल दब गया और पिस्तौल नीचे गिर गयी जिससे अचानक गोली चल गयी जिसके शर्रे नकदी लोड करने वाले नौजवान की टांग पर लगे जिससे वह जखणी हो गया जिसे कि इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेजाया गया। सूचना मिलते ही ए.सी.पी आतिश भाटयी व थाना 3 के प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सुरक्षा कर्मी की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है और घायल की पहचान वरुण के रूप में हुई है जो कि बैंक की कैश वैन पर काम करते हैं। जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ जालंधर आतिश भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि बैंक मैनेजर से बात करने और सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने के बाद, यह पता चला कि नकदी ले जाने वाले दो वाहन, सुरक्षा कर्मियों के साथ, विभिन्न बैंक शाखाओं के लिए जा रहे थे। एक वैन निकल चुकी थी और जब दूसरी वैन चलने लगी तो एक सुरक्षा गार्ड सुखविंदर सिंह अपनी 12-बोर राइफल का निरीक्षण कर रहा था, तभी अचानक पिस्तौल का ट्रिगल दब गया और पिस्तौल नीचे गिर गयी जिससे गोली चल गई, जिससे नकदी लोड करने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम वरूण है उसे गोली के शर्रे लग गये जिससे वह घायल हो गया जिसे कि तुरंत ही सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि इश सबंधी आगे की जांच जारी है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप