August 22, 2026

धूम धाम से मनाई मां बगलामुखी जयंती

जय मां बगलामुखी के गगनभेदी जयघोषों से गूंज उठा आकाश

जालंधर (राजविन्द्र) : शहर के कई मंदिरों व संस्थानों की तरफ से मां बगला मुखी जयतंी बडे ही श्रदा व धूम-धाम से मनाई गयी। मां बगली मुखी जयंती को लेकर कई मंदिरों को हवन संकीर्तन हुए। इसी के चलते जालंधर के गुलमोहर सिटी स्थित मां बगला मुखी धाम में संस्थापक नवजीत भारदवाज की अगवाई में मां बगलामुखी जयंती सिद्ध मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां भक्तों ने बड़े हर्षोल्लास से मां बगलामुखी का प्रकटोत्सव मनाई। असखंय मां भक्तों ने मंदिर में हाकिारी भरी। इस दौरान मां भक्तों ने मां बगलामुखी के स्वर्ण श्रृंगार के दर्शन किए। इस पावन अवसर पर प्रात काल 6.30 बजे से अलौकिक हवन यज्ञ की शुरूआत की गई। जानकारी देते हुए धाम के संचालक नवीत भारदवाज ने बताया कि प्रात काल के अलौकिक हवन यज्ञ में नगर-निगम के प्रधान वंटू सभ्रवाल व उनके सहयोगियों ने विशेषतौर पर अपनी हाजिरी लगवाई। हवन में मां भक्तों ने आहूतियाँ डाली। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने भजन तेरी दया को मैंने पाया…..गाकर भक्तों को मां भक्ति में लीन किया। मां बगलामुखी को सुबह भोग अर्पण करने के साथ ही भंडारे का आयोजन किया भी किया जो कि सारा दिन चला। मां के दरबार में कई भजन गायकों ने हाजिरी लगाकर मां का गुणगान किया। इस दौरान विशेषतौर दैनिक सवेरा के संपादक और सिद्ध शक्तिपीठ देवीतालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज ने माथा टेककर मां बगलामुखी के सनमुख अरदास भी की। उनके अलावा श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज , टूरिज्म एंड कल्चरल विभाग पंजाब के सलाहकार दीपक वाली के साथ, पवन हंस उपाध्यक्ष पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड। जालंधर के मेयर वीनीत धीर, डिप्टी मेयर मकलीत सिंह, जालंधर सैट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा, भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान,भगवान वाल्मीकि वेल्फयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी एस.सी.मोर्चा पंजाब के उप प्रधान विपन सभरवाल साथियों सहित पहुंचे। इस मौके पर मंदिर में पहुचं सभी गणमान्यों को मंदिर के संचालक नवजीत भारदवाज व श्री कंठ शर्मा जज की तरफ से सनमानित किया गया। इस मौके पर श्वेता भारदवाज, मनु शर्मा, किंग हैरी सहित बड़ी संखया में भक्तजन हाजिर रहे।

About The Author

You may have missed