भारतीय सेना ने ऐसे नाकाम की साजिश
नेशनल : भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने लगातार सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल भारत पर दागे। पाकिस्तान का मकसद भारत के धार्मिक और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाना था, ताकि भारत में अशांति फैलाई जा सके। लेकिन पाकिस्तान की यह नापाक साजिश भारतीय सेना और भारत के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पूरी तरह नाकाम हो गई। एक भी मिसाइल या ड्रोन अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार सेज्
भारतीय सेना ने सोमवार को एक डेमोंस्ट्रेशन (प्रदर्शन) के जरिए दुनिया को दिखाया कि कैसे उसने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमलों को विफल किया। इस प्रदर्शन में ्र्य्रस्॥ मिसाइल प्रणाली और रु-70 एयर डिफेंस गन को लाइव एक्शन में दिखाया गया। एएनआई द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा गया कि कैसे भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और पंजाब के कई अन्य शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से सुरक्षित रखा।
15 इन्फैंट्री डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि ने बताया कि भारतीय सेना को पहले से यह अंदेशा था कि पाकिस्तान के पास सैन्य रूप से ठोस लक्ष्य नहीं हैं, इसलिए वह धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर एक पवित्र और सांस्कृतिक प्रतीक है, इसलिए उसकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त वायु रक्षा संसाधनों को तैनात किया गया और एक मजबूत सुरक्षा कवच बनाया गया।
8 मई की सुबह पाक ने किया हमला
मेजर जनरल शेषाद्रि के अनुसार, 8 मई की सुबह अंधेरे में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया। लेकिन भारत की सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार थी। उन्होंने बताया कि हमारे वायु रक्षा सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना की नापाक मंशा को पूरी तरह नाकाम कर दिया। एक भी मिसाइल या ड्रोन स्वर्ण मंदिर को छू तक नहीं सका। हमारी सुरक्षा प्रणाली ने हर खतरे को हवा में ही खत्म कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए आतंकी अड्डे
मेजर जनरल ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकी हमले में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे देश में जनता में गुस्सा था। इसके बाद सरकार के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत हुई। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें से 7 को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
भारत ने साफ किया कि इन हमलों का मकसद सिर्फ आतंकी अड्डों को नष्ट करना था। पाकिस्तानी सैन्य या नागरिक ठिकानों को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया। यह भारत की जिम्मेदार सैन्य नीति को दर्शाता है, जो सिर्फ आतंक के खिलाफ है, पाकिस्तान के नागरिकों या सेना के खिलाफ नहीं। मेजर जनरल शेषाद्रि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सभी लक्ष्य कुशलता से और सटीकता से हासिल किए गए, जिससे पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश गया कि भारत किसी भी आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा, भारत के पास प्रभावशाली नेतृत्व, मजबूत कूटनीति, आर्थिक शक्ति और सैन्य ताकत है। पाकिस्तान को हमारी सेना की क्षमताओं का अंदाज़ा नहीं है। हमने दुश्मन की हर कमजोरी को पहचाना है और हम हर वक्त सतर्क हैं। अगर पाकिस्तान ने फिर आतंक का साथ दिया, तो उसका विनाश निश्चित है।
एयर डिफेंस बना सुरक्षा कवच : भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सिर्फ आतंकवाद को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अपने धार्मिक, नागरिक और राष्ट्रीय स्थलों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने साबित किया कि भारत अब किसी भी प्रकार के खतरे को सिर्फ जवाब नहीं, निर्णायक जवाब देना जानता है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे