बदमाश परमजीत पम्मा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
जालंधर _ पंजाब के जालंधर जिले में जालंधर देहात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। आरोपित की पहचान परमजीत सिंह पम्मा निवासी बिंजो होशियारपुर के रूप में हुई है। आरोपित गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था।
आरोपी के खिलाफ 15 से ज्यादा मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को देख आरोपित ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
आरोपी के पैर में लगी गोली
बचाव दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके चलते आरोपी के पैर में गोली लगी है। यह कार्रवाई डीएसपी डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने की है। मुठभेड़ की सूचना मिलने ही एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि बोलोरो पिकअप गाड़ी पर सवार आरोपित के पास लसे दो पिस्तौल सहित नशा भी बरामद हुआ है।
एसएसपी हरविंदर विर्क तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एसएसपी विर्क ने बताया कि लगभग 05:50 ्ररू पर, क्राइम ब्रांच, जालंधर (ग्रामीण) द्वारा, प्रभारी की देखरेख में कलारा पुली चौक (आदमपुर-मेहतियाना रोड) पर एक विशेष नाकाबंदी की गई। ऑपरेशन के दौरान, मेहतियाना से आदमपुर की ओर आ रही एक बोलेरो कैंपर गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने चेकपॉइंट से बचने का प्रयास किया और पुलिस बैरिकेड्स में जा घुसा।
वाहन को छोडक़र, संदिग्ध ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। आत्मसमर्पण करने की बार-बार चेतावनी के बावजूद, संदिग्ध ने गोलियां चलाना जारी रखा। जवाब में, और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, एएसआई परमिंदर सिंह ने जवाबी फायरिंग की, जिससे संदिग्ध का बायाँ पैर घायल हो गया।

More Stories
अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा
ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੰਪੰਨ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ: ਸੁਸ਼ੀਲ ਸ਼ਰਮਾ