July 3, 2026

पीएसईबी ने 10वीं-12वीं के छात्रों की री-चेकिंग के लिए जारी किया शेड्यूल

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों के लिए पेपर री-चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं अपने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे 21 मई से 4 जून 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि री-चेकिंग के लिए छात्रों को पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट 222.श्चह्यद्गड्ढ.ड्डष्.द्बठ्ठ पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। फॉर्म भरने के बाद छात्रों को उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखनी होगी, लेकिन हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।
गौरतलब है कि इस वर्ष कक्षा 12वीं का परिणाम 14 मई को और 10वीं का परिणाम 16 मई को जारी किया गया था। दोनों परीक्षाओं में लगभग सात लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 91त्न और 10वीं का 95.60त्न रहा। खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने टॉप किया।
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं। किसी भी तकनीकी समस्या या फॉर्म भरने से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

You may have missed