July 3, 2026

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सी.आई.ए स्टाफ ने 5 किलो हैरोइन व 22 हजार रुपए ड्रग मनी बरामगद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जालंधर, (राजविन्द्र) : कमिश्नरेट पुलिस की सी.आई.ए स्टाफ ने एक कारवाई के दौरान एक आरोपी से 5 किलो हैरोइन व 22 हकाार रुपए ड्रग मनी बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी हाउस नंबर 54, सिमरन एन्क्लेव, नजदीक लांबा गांव चौक, थाना रामामंडी, जालंधर के रूप में बताई गयी है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर ने बताया कि सी.आई.ए स्टाफ की एक टीम ने शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी हाउस नंबर 54, सिमरन एन्क्लेव, नजदीक लांबा गांव चौक, पीएस रामामंडी, जालंधर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 5 किलो हेरोइन और 22,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना 8 में सबंधित धाराओ ँके तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया और आगे किस -किस को देनी थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। इसी दौरान पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर ने कहा कि बीते दिनों में सी.आई.ए स्टाफ ने 403 ग्राम हैरोइन बरामद कर आरोपी लवप्रीत उर्फ लव पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव बाठ ,थाना झंडेर ,तहसील अजनाला ,किाला अमृतसर को गिरफतार कर थाना 1 में मामला दर्ज किया। इसी तरंह से सी.आई.ए स्टाफ ने बीते दिनों थाना बस्ती बावाखेल में हुए हत्या कांड के मामले में नामकाद आकाश और गौरव कपिला को मोहाली के थाना ढकोला के इलाके से मुठभेड़ के दौरान गिरफतार किया जो कि मुठभेड़ के दौरान जखमी हो गये और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि दोनो को इलाज के बाद जालंधर लाया जाएगा।

About The Author

You may have missed