कोर्ट को करवाया खाली, भारी पुलिस बल तैनात
पंजाब : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मेल में न्याय परिसर में बम होने की सूचना दी गई है। कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पंचकूला पुलिस अलर्ट हो गई।
वहीं मौके पर बम निरोधक दस्ता और चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है. सुरक्षा कारणों के चलते अदालत को खाली कराया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश और सभी वकीलों तथा लोगों को अदालत से बाहर जाने के लिए कहा गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 11.30 बजे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चीफ जस्टिस को मेल के जरिए धमकी मिली है। इसके बाद दो बजे तक के लिए हाईकोर्ट खाली करवा दिया गया।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप