अवैध हथियार, लग्जरी वाहन जब्त
जालंधर, 25 मई: पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर हथियार, 6 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 3 लग्जरी कारें और 22,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 21.05.2025 को प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि सी.आई.ए. क्राइम ब्रांच की एक टीम ने 20 मई 2025 को जालंधर के पुल फोकल प्वाइंट के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ ??शिवा, पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी लम्मा पिंड चौक सिमरन एन्क्लेव के रूप में हुई। आरोपी से 5 किलो हेरोइन और 22,000 रुपये नकद बरामद की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में धारा 21सी, 27ए और 61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 122 दिनांक 20.05.2025 दर्ज किया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ के बाद शिवम से 7 किलो हेरोइन और दो गाडय़िां बरामद की गईं। उन्होंने एक साथी की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसके माध्यम से बरिंदर सिंह उर्फ ??बब्बू, पुत्र दविंदर सिंह, निवासी अमर नगर, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। 22 मई 2025 को बरिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर हथियार, 6 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद की । पुलिस ने पुष्टि की कि शिवम सोढ़ी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जबकि बरिंदर सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर ने नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के प्रति जालंधर पुलिस के ज़ीरो टॉलरेंस पर जोर देते हुए कहा कि जालंधर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अभियुक्त की पृष्ठभूमि और अन्य संबंधों की जांच जारी है; इनसे जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ