मोहाली में एक महिला पाई गई पॉजिटिव, हरियाणा की है मरीज
चंडीगढ़ : पंजाब के मोहाली जिले में कोरोना का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला अपना इलाज करवाने के लिए हरियाणा के यमुनानगर से मोहाली के एक अस्पताल में आई थी जहां पर महिला का कोरोना टेस्ट किया गया जिसके बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
बता दें कि इन दिनों देश में कोरोना के नए केस सामने आने लगे हैं। कोविड के बढ़ते मामलों से देशभर में हलचल तेज हो गई है। कोविड-19 के छ्वहृ.1 वेरिएंट मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी मामले सामने आए हैं, जबकि केरल, महाराष्ट्र, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं।
दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन छ्वहृ.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है। बता दें कि मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप