डंकरों ने उन्हें छोडऩे हेतु मांगे एक करोड़
पंजाब : पंजाब के होशियारपुर में विदेश में सुनहरे भविष्य का सपना देखने वाले तीन नौजवानों के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. संगरूर, नवांशहर और होशियारपुर के इन नौजवानों को एक स्थानीय एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का लालच देकर ईरान में बंधक बनवा दिया. अब इनके परिजन प्रशासन से अपने बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं.
ईरान में डोंकरों ने बना लिया बंधक
जानकारी के अनुसार होशियारपुर के एक एजेंट ने इन नौजवानों को विदेश में नौकरी और बेहतर जीवन का वादा किया था. इसके लिए उसने भारी रकम वसूल की और उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने का दावा किया. लेकिन युवकों को ईरान में उतार दिया गया, जहां डोंकरों ने उन्हें अगवा कर लिया. परिजनों के मुताबिक, 1 मई से युवक बंधक हैं और डोंकरों ने उन्हें रस्सियों से बांधकर, चाकू की नोक पर धमकाते हुए फिरौती मांगी. वीडियो कॉल में परिजनों ने देखा कि युवकों के शरीर पर घाव और खून के निशान थे. डोंकरों ने पहले 1 करोड़, फिर 55 लाख रुपये पाकिस्तानी खातों में जमा करने की मांग की.
11 मई के बाद से नहीं हो रहा है संपर्क
परिजनों का कहना है कि 11 मई के बाद से युवकों से कोई संपर्क नहीं हो सका. वे डोंकरों के फोन से ही बात कर पाते थे. पीड़ित परिवारों ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मदद की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उधर, युवकों को विदेश भेजने वाला एजेंट फरार बताया जा रहा है.
प्रशासन ने लोगों को डंकी रूट के जरिए विदेश न जाने की चेतावनी दी है, लेकिन एजेंटों के झांसे में आकर नौजवान जान जोखिम में डाल रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एजेंट की तलाश में छापेमारी कर रही है. परिवारों ने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उनके बच्चे सुरक्षित घर लौट सकें.

More Stories
हॉकी पंजाब और जालंधर एडमिनिस्ट्रेशन ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की सफलता को राज्य के खेलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। इस बड़े इवेंट में बड़ी भागीदारी के लिए जालंधर और मोहाली के लोगों को भी धन्यवाद दिया। पंजाब सरकार जालंधर में अलग-अलग नेशनल और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी- नितिन कोहली
गदईपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले मेयर वनीत धीर सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य; सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,गदईपुर इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विकास की रफ्तार!
ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਦੇ ਵਾਰਡਾਂ ਨੂੰ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ, 37.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ! ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਓ, ਡਬਲ ਇੰਜਣ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਗਣੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਕਰਵਾਏਗੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ: ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਭਾਜਪਾ ਕੌਂਸਲਰ ਦਲ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਸਰੀਨ ਹਿੱਕੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਅਸ਼ੋਕ ਮਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ