पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने वकील ढींगरा को मारी गोलियां, मां-बेटा काबू
पंजाब के जालंधर में दिनदहाड़े एक वकील को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट परमिंदर ढींगरा के तौर पर हुई है। वकील ढींगरा की गोलियां मारकर हत्या करने वाला आरोपी उसका पड़ोसी है। दोनों पड़ोसियों के बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने अपनी बंदूक से गोलियां चला दी। गोली लगने से परमिंदर ढींगरा की मौत हो गई। परमिंदर सिंह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान भी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जांच की जा रही है।
दरअसल, दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट को पड़ोसी ने पार्किंग विवाद को लेकर बात करने के लिए उन्हें बुलाया था। जैसे ही घर पहुंचे तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पता चला कि परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर लिया है। अभी पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सिख संगठनों ने न्याय की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जत्थेबंदियों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं। मांग की है कि इस घटना की गहराई से जांच की जाए। आरोप लगाया कि पुलिस घटना के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों ने बताया कि परमिंदर सिंह घटना से पहले प?ोसियों से मिले थे। उनके घर जाने के बाद गोली की आवाज आई। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि परमिंदर ढींगरा ने कुछ दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन वाले दिन वे गोल्डन टेंपल गए थे। उधर, एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या।
वकील ढींगरा की हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार
ढींगरा की हत्या के आरोप में पुलिस ने देर रात परमिंदर कौर और बेटे बिंकम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वकील ढींगरा की प्रापर्टी परमिंदर कौर के घर के सामने है। वहां पर मंगलवार को किराया लेने गया था। इस दौरान ढींगरा की बिंकम से बहसबाजी हाथापाई हो गई। परमिंदर कौर ने बेटे की शूटिंग वाली पिस्टल से गोली ढींगरा को मार दी जो उसकी जांघ पर लगी। ढींगरा सीढय़िों से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

More Stories
अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा
ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੰਪੰਨ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ: ਸੁਸ਼ੀਲ ਸ਼ਰਮਾ