अमृतसर : डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति, नई दिल्ली के सदस्य, डी.ए.वी. इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक चेयरमैन डॉ. वी.पी. लखनपाल पंचतत्व में विलीन हो गए। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दोनों बेटों डॉ. राजीव लखनपाल एवं डॉ. संजीव लखनपाल ने दी। उनकी पुत्रवधु सुषमा लखनपाल ने भी अपने पिता तुल्य ससुर को नम आँखों से विदाई दी। डी.ए.वी. इंटरनैशनल स्कूल की प्रिं. डॉ. अंजना गुप्ता ने बताया कि डॉ. वी.पी. लखनपाल 27 मई, 2025 मंगलवार को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर ईश्वर चरणों में जा विराजे थे।
उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 29 मई, 2025 गुरूवार प्रात: 10:00 बजे दुग्र्याणा मंदिर श्मशान भूमि पर किया गया। इस मौके पर डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक समिति, नई दिल्ली के प्रधान आर्यरत्न डॉ. पूनम सूरी पद्मश्री अलंकृत, वी. के. चोपड़ा, निदेशक डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल-1 नई दिल्ली, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जे.पी. शूर, निर्मल गुप्ता, डॉ. अमरदीप गुप्ता, डॉ. नीलम कामरा, अलाहवत रिक एंड टीम-अमेरिका, एडवोकेट सुदर्शन कपूर, इंद्रपाल आर्य, डॉ. नीरा शर्मा, प्रिं. डॉ. पल्लवी सेठी, रोटरी कलय के माननीय सदस्यों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विभिन्न डॉक्टरों, विभिन्न डी.ए.वी. कॉलेजों और विद्यालयों के प्रिंसीपलों एवं शहर के अन्य अनेक गणमान्य लोगों ने पवित्र आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके परलोक गमन को अपूर्णीय क्षति बताया और उनकी आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना की।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप