July 3, 2026

अवैध संबंधों के चलते युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

शादीशुदा महिला के साथ लिव इन में रह रहा था 20 साल का युवक

पंजाब : पंजाब के कपूरथला में लिव इन रिलेशनशिप ने रहने वाले एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस महिला के साथ उनका बेटा लिव इन में रह रहा था उसने और उसके साथ अन्य लोगों ने बेटे की हत्या की है। घटना कपूरथला के गांव हमीरा की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से मोगा के गांव तलवंडी नौबहार का रहने वाल था और कपूरथला के गांव हमीरा में एक महिला के साथ लिव इन में रहता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना सुभानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया है। शुक्रवार को शव का पोर्सटमार्ट किया जाएगा। थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक पीड़ित परिवार ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।
मृतक हरप्रीत सिंह के बड़े भाई कुलदीप सिंह और माता परमजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा कुलवंत कौर नाम की महिला के बहकावे में आकर उसके साथ रह रहा था। महिला पहले से ही शादीशुदा है। हालांकि हरप्रीत सिंह अपनी मर्जी से उक्त महिला का साथ रह रहा था।
मृतक के भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले हरप्रीत सिंह ने उसे फोन कर बताया था कि उसकी तथाकथित पत्नी का पहला पति आ गया है। उसके पति हरप्रीत को कहा था कि वह अपनी पत्नी के साथ रहेगा। ऐसे में हरप्रीत को डर था कि वह (महिला का पति) उसे जान से मार देगा। हरप्रीत ने यह भी कहा था कि अगर मुझे कुछ हुआ तो तुम यह देख लेना। कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई हरप्रीत सिंह ने फोन पर बात करते हुए महिला के अलावा कुछ और लोगों के नाम भी लिए थे। ऐसे में उन्हें शक है कि उसके भाई की हत्या की गई है।
थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पंखे से चुन्नी बंधी हुई थी। मृतक को परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed