डीवीआर ले गए पर छोड़ गए सबूत
पंजाब : पंजाब के पटियाला में बैंक लूट हुई है। चोरों ने आधी रात बैंक की दीवार तोड़ स्ट्रांग रूम में रखे लाखों रुपये चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह बैंक खुला। पटियाला के पातड़ां के गांव शेरगढ़ में एक्सिस बैंक शाखा की दीवार में सेंध लगाकर चोर नौ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। पकड़े न जाएं इसलिए शातिर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी थे।
पातड़ां डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान के मुताबिक बैंक में लगे सीसीटीवी की एक डीवीआर आरोपी साथ ले गए, लेकिन बैंक में एक और डीवीआर भी थी, जिसकी जानकारी चोरों को नहीं लगी। डीवीआर की जांच करने पर चोरों की जानकारी मिल गई है। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हुए हैं और जल्द ही इनकी पहचान की जाएगी। जल्द पुलिस चोरों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। डीएसपी ने कहा कि आरोपी पंजाब के ही लग रहे हैं। फिलहाल के लिए पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी ने बताया कि एक्सिस बैंक शाखा में रात के समय किसी सुरक्षा कर्मी की तैनाती न होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। बैंक शाखा की पिछली दीवार में सेंध लगार चोर अंदर घुसे और उन्होंने गैस कटर की मदद से बैंक के लॉकर को काट कर 9 लाख रुपये कैश चुरा लिया।
बैंक मैनेजर के मुताबिक बैंक में सुबह करीब 30 लाख रुपये का कैश आया था। लेकिन दिन में काफी कैश निकाल लिया गया, जिसके चलते एक बड़ी राशि चोरी होने से बच गई। डीएसपी ने बताया कि चोर जाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। लेकिन एक और डीवीआर भी थी, जिसके जरिये पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी थे।

More Stories
अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा
ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੰਪੰਨ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ: ਸੁਸ਼ੀਲ ਸ਼ਰਮਾ