May 7, 2026

धूमधाम से मनाई सतगुरू कबीर महाराज जी की 627 वी जयंती

जालंधर, (राजविन्द्र) : सतगुरू कबीर जी महाराज की 627 वी जयंती भार्गव नगर स्थित सतगुरू कबीर मुखय मंदिर में बड़ी ही श्रदा व धूम-धाम से मनाई गयी। इस दौरान सारा दिन मंदिर में संगतों का तांता लगा रहा और मंदिर प्रांगण में सारा दिन धार्मिक र्काक्रम हुए। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे बीजक पाठ का भोग डाला गया और 10 बजे कीर्तन शुरू हुआ जिसमें रागी जत्थों ने सतिगुरू कबीर जी की महिमा का गुणगान किया। इसके उपरांच महंत जगदीश दास जी ने रूहानी सत्संग किया। जिसके उपरांत आयी हुई संगत के लिे लंगर का व्यवस्था रही। कार्यक्रम में पूर्व मुखय मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर सहित शहर के कई गणमान्य पहुंचे और अपने संबोधन में सतगुरू कबीर जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने के लिे प्रेरित किया। इसके उपरांत शाम सात बजे सत्संग हुआ और उसके उपरांत राज्य स्तरीय सामारोह शुरू हुआ । इस सामारोह में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशू अग्रवाल , पुलिस कमिश्नर जालंधर धन्नप्रीत कौर, एस.डी.एम शायरी मल्हौत्रा, मेयर वीनीत धीर सहित कई गणमान्य पहुंचे जिन्होंने संगत को कबीर साहेब की बाणी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी की तरफ से प्रधान राकेश कुमार, चेयरमैन सतीश बिल्ला व अन्य सदस्यों ने आए हुए गणमान्यों को सनमानित किया।

About The Author

You may have missed