केंद्र सरकार लाएगी नया कानून, तय होगा टेम्परेचर
नई दिल्ली : देशभर में भीषण गर्मी के बीच अब एयर कंडीशनर के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार जल्द ही नया नियम लाने जा रही है, जिसके तहत आप अपना नया ्रष्ट अब 16 या 18 डिग्री पर नहीं चला पाएंगे। नया नियम लागू होने के बाद ्रष्ट का तापमान सिर्फ 20एष्ट से 28एष्ट के बीच ही सेट किया जा सकेगा। यह कदम बिजली की बढ़ती खपत, पावर ग्रिड पर बढ़ते दबाव और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उठाया गया है।
ए.सी. का तापमान अब होगा ‘स्टैंडर्ड’
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार जल्द ही सभी एयर कंडीशनर्स के लिए तापमान सीमा तय करने जा रही है। अब नया ्रष्ट खरीदेंगे तो 20 डिग्री से नीचे और 28 डिग्री से ऊपर का तापमान सेट नहीं कर सकेंगे। यह व्यवस्था ठंडा और गर्म दोनों मोड्स पर लागू होगी।
बिजली की बचत और बिल में राहत
सरकार का मानना है कि ए.सी. को लो टेम्परेचर (16-18 डिग्री) पर चलाने से बिजली की खपत बेहद ज्यादा होती है।
हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने से लगभग 6प्रतिशत बिजली की बचत होती है।
एक स्टडी के मुताबिक, अगर यह नियम पूरे देश में लागू हुआ तो 2035 तक 60 गीगावाट तक पीक डिमांड कम हो सकती है।
इससे 7.5 लाख करोड़ रुपए की बिजली और ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर लागत की बचत होगी।
गाडय़िों के ए.सी. पर भी लागू होगा नियम
यह नियम सिर्फ घरों और दफ्तरों में लगे ्रष्ट तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार ने साफ किया है कि गाडय़िों में लगे एयर कंडीशनर्स पर भी यही मानक लागू होगा। यानी अब कारों में भी ए.सी. को 20 डीग्री से नीचे सेट करना संभव नहीं होगा।

More Stories
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!
श्रद्धा बनी हादसा: दर्शन के लिए गए 10 श्रद्धालु नहीं लौटे घर ; CM योगी व CM मान ने जताया शोक