मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर काफी समय से लंबित मानहानि के मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझा लिया है।
सांसद और अभिनेत्री रणौत ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर गीतकार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि सिनेमा के दिग्गज अख्तर मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान ‘‘दयालु और उदार” रहे।
भाजपा सांसद ने ‘कैप्शन’ में लिखा, ‘‘आज, जावेद जी और मैंने मध्यस्थता के माध्यम से अपना कानूनी मामला (मानहानि का मामला) सुलझा लिया है। मध्यस्थता के दौरान जावेद जी बहुत दयालु और उदार रहे हैं। उन्होंने मेरे निर्देशन वाली अगली फिल्म के लिए गीत लिखने पर भी सहमति जताई।”
अख्तर ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अख्तर ने 2020 में रणौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अख्तर का आरोप है कि टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान रणौत ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
रणौत ने 2021 में मजिस्ट्रेट की अदालत में अख्तर के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर आपराधिक धमकी देने एवं उनका अपमान करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2016 में अख्तर ने उनके आवास पर मुलाकात के दौरान उन्हें आपराधिक रूप से धमकाया और मांग की कि वह एक सह-कलाकार से माफी मांगें

More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ’ਚ ਸਕੂਲਾਂ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਬੁਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਧਮਕੀ
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई