इंदौर- मध्यप्रदेश के इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पर हारी रकम की भरपाई के लिए एक व्यापारी के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और इस शख्स को मुक्त कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने संवाददाताओं को बताया कि फिरौती के लिए व्यापारी पवन जैन को 25 फरवरी को अगवा किए जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजराज अहिरवार (32), बाबूलाल अहिरवार (47) और दीवान अहिरवार (30) के रूप में हुई है।
मीना ने बताया कि आरोपियों के मुताबिक जैन ने उन्हें लालच दिया था कि एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के जरिये वह उनकी रकम दोगुनी करा देंगे और उनके झांसे में आकर वे कुल 2.25 लाख रुपए सट्टेबाजी में हार गए थे। मीना ने बताया, “आरोपियों ने जब जैन से यह रकम वापस मांगी तो उन्होंने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि अभी उनके पास धन का कोई इंतजाम नहीं है।”
डीसीपी के अनुसार, हारी रकम की भरपाई के लिए आरोपियों ने जैन को अगवा कर लिया था और उनकी पत्नी को फोन करके उनकी सकुशल रिहाई के बदले तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जैन की पत्नी को फोन पर धमकी दी थी कि फिरौती की रकम अदा नहीं किए जाने पर उनके पति की हत्या कर दी जाएगी। डीसीपी ने बताया कि तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस, आरोपियों तक पहुंची और जैन को उनके चंगुल से मुक्त कराया।

More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ’ਚ ਸਕੂਲਾਂ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਬੁਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਧਮਕੀ
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई