July 3, 2026

केदारनाथ जा रहा तीर्थयात्रियों का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में दुर्घटनाग्रस्त

पायलट सहित 7 की मौत

राष्ट्रीय : हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों की जान चल गई। वही उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पीटीआई के अनुसार इसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत की सूचना है। यह हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था।
एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान के चलते अभी सारी सेवाएं बंद हैं।बताया जा रहा है कि आज रविवार को सुबह लगभग 5.30 बजे हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी आ रहा था, इस बीच मौसम खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। एसडीआरएफ की टीम अभी मौके पर पहुंच रही है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि आज सुबह एक हेली मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर श्रीकेदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया।
पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री एवं एक शिशु भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं।

About The Author

You may have missed