October 9, 2026

पंजाब की जनता का आप सरकार पर भरोसा बढ़ा है-इंडियन लुधियाना से आप के विजयी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को इंडियन ने गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

कपूरथला(वरिंदर शर्मा)गुजरात और लुधियाना की जनता ने साबित कर दिया है कि अब जुमलेबाजी,झूठे वादों और नफरत पर आधारित नहीं विकास और रंगले पंजाब की राजनीति चलेगी।यह विचार आम आदमी पा पंजाब की जनता का आप सरकार पर भरोसा बढ़ा है-इंडियन लुधियाना से आप के विजयी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को इंडियन ने गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई । आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव मेन विंग और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन ने लुधियाना और गुजरात उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए व्यक्त किए।इससे पहले इंडियन ने लुधियाना से आप के विजेता उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।इस अवसर पर इंडियन ने कहा कि लुधियाना और गुजरात में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि यह पार्टी अब लोगों की पहली पसंद बन गई है।उन्होंने कहा कि आप को बड़ी जीत देकर लोगों ने दिखा दिया है कि वे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोक हितैषी नीतियों से बेहद खुश हैं।उन्होंने कहा कि इस जीत ने भगवंत मान सरकार की लोक हितैषी नीतियों पर मुहर लगा दी है और इस शानदार जीत ने 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की नींव रख दी है।उन्होंने कहा कि लुधियाना में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत ने पिछले तीन वर्षों के दौरान पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और फैसलों के पक्ष में जनादेश दिया है।उन्होंने गुजरात उपचुनाव में गुजरात के विसवाड़ा हलके से आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की नीतियों की जीत करार दिया। इंडियन ने कहा कि उपचुनाव में विपक्षी पार्टियों द्वारा गए भ्रामक प्रचार को पूरी तरह से नकारते हुए वोटरों ने आप पार्टी के हक में फैसला किया है।उन्होंने आगे कहा कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जनहित में बड़े फैसले लिए हैं,जिससे लोगों का आप पार्टी पर भरोसा बढ़ा है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया करवा रही है।आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई गई हैं।शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है।स्कूल ऑफ एमिनेंस के माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा रही है।धान के सीजन के दौरान किसानों को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति प्रदान की जा रही है और नशे पर युद्ध अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी