October 9, 2026

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने 5 वें दिन यानी मंगलवार को भी की शानदार कमाई

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने 5 वें दिन यानी मंगलवार को भी शानदार कमाई की है। उम्मीद से परे वीकडेज भी आमिर की इस शानदार फिल्म के नाम बने हुए हैं। अब तक ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर चुकी है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्म सितारे जमीन पर से कमाल कर रहे हैं। इस फिल्म ने ना सिर्फ इमोशन परोसने में बाजी मारी है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर रही है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकडेज में अच्छी कमाई की है। फिल्म में एक गुस्सैल लेकिन दिलवाले बास्केटबॉल कोच, जो न्यूरोडायवर्जेंट बच्चों की टीम को ट्रेन करते हैं। ये इमोशनल कहानी ऑडियंस के दिलों को छू रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म सिर्फ 5 दिनों में 75 करोड़ तक पहुंच गई है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले ही दिन 10.7 करोड़ का धमाका, फिर वीकेंड में एंट्री करते ही शानदार डबल कमाई। शनिवार को 20.2 करोड़ और रविवार को 27.25 करोड़। सोमवार को थोड़ा स्लो डाउन, लेकिन 8.5 करोड़ अब भी शानदार। और 24 जून यानी मंगलवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर अब तक की कमाई लगभग 75.15 करोड़ हो चुकी है, और ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि हफ्ता खत्म होने तक 90 करोड़ पार होना तय है।

एक्टर्स की परफॉरमेंस की पर बात करें तो आमिर खान ने फिर साबित कर दिया कि वो क्यों मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। उन्होंने अपने किरदार में गुस्सा, प्यार और कॉमिक टाइमिंग, तीनों को खूबसूरती से मिलाया। साथ ही, फिल्म में दिखे कई नए चेहरे, जिन्होंने अपने रियल परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया। डायरेक्टर प्रसन्ना ने एक सीरियस टॉपिक को इतने सुंदर और दिल से दिखाया कि आंखें नम हो जाएं लेकिन चेहरा मुस्कुराता रहे।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी