जालंधर के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या की शर्मनाक घटना के बाद अब चौकी किशनगढ़ के अंतर्गत आते गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बच्ची के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना हुई है। स्कूल के शिक्षक ने 16 साल की किशोरी के साथ गंदी हरकत की है। आरोप है कि शिक्षक (डीपी) ने 10वीं कक्षा की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को दबाने का भरसक प्रयास किया और टीचर से माफीनामा लिखवाकर केस रफा-दफा कर दिया।
बच्ची ने आरोपी शिक्षक से खुद को बड़ी मुश्किल से बचाया और स्कूल प्रिंसिपल और परिजनों पूरी बात बताई। बच्ची के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब आरोपी टीचर राजिंदर कुमार स्कूल की लैब के कमरे उसे लेकर गया था। कमरे का दरवाजा बंद कर किशोरी को पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती करके बैड टच करने लग गए।
किशोरी ने किसी तरह वहां से निकली और रोते हुए प्रिंसिपल के पास पहुंची। बच्ची ने प्रिंसिपल सुमन शर्मा को आरोपी की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद टीचर जसविंदर कौर, अरशीपाल सिंह की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक राजिंदर को बुलाकर डांटा। आरोपी ने सभी के सामने अपनी गलती भी मानी।
किशोरी ने आरोप लगाया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब वह घर पहुंची और आरोपी शिक्षक की गंदी हरकत के बारे में मां को बताया। बच्ची के साथ की गई शर्मनाक घटना को लेकर परिवार में रोष है। परिवार ने किशनगढ़ चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना की पूरे गांव में चर्चा है और लोगों ने अपील की है कि आरोपी शिक्षक को कड़ी सजा दी जाए। थाना प्रभारी रमनदीप सिंह वह चौकी किशनगढ़ के प्रभारी नरेंद्र ने कहा कि उनकी ओर से किशोरी के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी टीचर राजेंद्र कुमार निवासी ब्यास पिंड को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ’ਚ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਇਨਫਲੂਐਂਸਰ ਮੈਡ ਸੰਧੂ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ ਵਿਦੇਸ਼ ਬੈਠੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋਂ ਤੇ ਜਗਤਾਰ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵੱਲੋਂ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ, ਵਾਇਰਲ ਪੋਸਟ ’ਚ ਸਕੂਲਾਂ ’ਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਬੁਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਧਮਕੀ
जालंधर भाजपा 30 अगस्त को तीन विधानसभाओं में 150 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण हर व्यक्ति और हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचाना हमारा लक्ष्य : अशोक सरीन हिक्की जिला प्रधान सरीन ने मंडल प्रधान,प्रभारीयो के साथ बैठक कर कर जिम्मेवारिया लगाई
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी