August 22, 2026

पंजाब पुलिस व किडनैपर में मुठभेड़

मुठभेड़ में अपहरणकर्ता की मौत
* अपहरण किया बच्चा बचाया * 3 पुलिसकर्मी घायल

पटियाला : पटियाला पुलिस और अपरणकर्ताओं के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने किडनैपर का एनकाउंटर कर दिया है और बच्चे को सही सलामत बचा लिया गया है। इस आपरेशन में तीन पुलिस मुलाजम गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्चे को खन्ना से अगवा किया गया था। इस सारे ऑपरेशन को पंजाब सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव पल-पल की अपडेट ले रहे थे। वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन के बाद पूरी टीम को दस लाख इनाम देने की घोषणा की है। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए सारे प्रयास किए है। वहीं, खन्ना की एसएसपी ज्योति यादव व वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा बच्चों को परिजनों को सौंपने जा रहे हैं।
बता दें कि खन्ना में 6 वर्षीय बच्चे भवकीरत सिंह को बुधवार शाम अगवा कर लिया गया था। उसे मास्क पहने दो व्यक्ति बाइक पर उठाकर ले गए थे। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, इसके बाद इसे तुरंत मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के ध्यान में लाया गया। इसके बाद पुलिस ने तीन जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया। रात दो बजे तक मलेरकोटला पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले दो लोगों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया। लेकिन आरोपियों के पास बच्चा नहीं था, जिससे पुलिस की चिंता और ब? गई। इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बच्चा जसप्रीत सिंह के साथ था। फिर पुलिस आरोपियों के साथ पूरे इलाके में पड़ताल में जुटी हुई थी। उनकी योजना थी कि वह परिवार से बच्चे को छो?ने के बदले एक करो? लेंगे। वहीं, अगर पक?े जाएंगे तो उससे पहले ही बच्चे का खत्म कर देंगे। जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई। इसके बाद पटियाला पुलिस ने आज शाम आरोपी को स्कार्पियो कार समेत घेर लिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी पर फायरिंग की। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बचा लिया गया। लेकिन इस पूरी घटना में तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।

About The Author

You may have missed