October 9, 2026

पिम्स के पास क्रिस्टल स्पा पर पुलिस रेड, टीम खुद ही बिल्डिंग में फंसी सूचना लीक होने से पहले ही संचालक फरार, डेढ़ घंटे तक अंदर फंसी रही पुलिस

सत्य सवेरा ब्यूरो

जालंधर। थाना-7 पुलिस की टीम को पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में कथित अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की योजना बनाई, लेकिन कार्रवाई से पहले ही इसकी भनक स्पा संचालक को लग गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर बंद कर दिया गया और संचालक सहित अन्य लोग वहां से फरार हो गए। जब पुलिस टीम स्पा सेंटर के बाहर पहुंची तो शटर बाहर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने पास की इमारत के जरिए अंदर जाने की कोशिश की।

इसी दौरान स्थिति उस समय और पेचीदा हो गई जब जिस इमारत के रास्ते पुलिस अंदर गई थी, उसे भी नीचे से लॉक कर दिया गया। इससे पुलिस टीम करीब डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर ही फंसी रही। मौके पर एक महिला और तीन पुरुष मुलाजिम भी अंदर मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके।

हालांकि स्पा सेंटर पर ताले लगे हुए थे, लेकिन अंदर एसी चल रहा था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कुछ समय पहले ही वहां गतिविधि चल रही थी और सूचना मिलते ही संचालक फरार हो गया।

बाद में चाबी न मिलने पर पुलिस को सीढ़ी मंगवानी पड़ी, जिसके जरिए एक महिला और दो पुरुष कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी