October 9, 2026

*भाजपा के नार्थ विधानसभा इलाके के सिखलाई कैम्प मे कार्यकर्ताओ मे उत्साह दिखा*  *पंजाब की दशा और दिशा बदलने के लिए पंजाब में भाजपा की सरकार आना जरूरी:-श्वेत मलिक* *कार्यकर्ता से नेता बनने की प्रथा केवल भाजपा में संभव:-कृष्ण देव भंडारी*  *भाजपा के सिखलाई कैंप पंजाब में बदलाव का मुख्य कारण बनेंगे:-मंत्री श्रीनिवासुलू*

जालंधर (vवरिंदर शर्मा ) 29 मार्च भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) द्वारा आज नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल नंबर 1, 2, 3 एवं 4 में संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण शिविर जोकि पटेल चौक में स्थित साईं दास स्कूल में आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

आज दूसरे दिन शिवर में दो सत्रों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र की शुरुआत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक कृष्ण देव भंडारी मनीष विजय विक्की गुजराल और नूपुर चेतली द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई आज दूसरे दिन के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश की तरफ से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक,प्रदेश संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवास्लु, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण शिविर आज दूसरे दिन पहले सत्र में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले 13 सालों में जो जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं जो देश के लोगों के लिए चलाई जा रही है उसके बारे में संक्षेप से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। ताकि वह घर-घर जाकर लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी दे सके श्वेत मलिक ने कहा कि अगर पंजाब की दिशा और दशा को बदलना है तो पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश अराजकता गुंडागर्दी माफिया और नशे की गिरफ्त मे जा रहा है।

उससे बचाव के लिए भाजपा की सरकार का आना बेहद जरूरी है उसके बाद संक्षेप से सत्रों की शुरुआत की गई प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 117 विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिवर के तहत कार्यकर्ता सिखलाई कैंप चलाए जा रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराना है उन्होंने कहा कि भाजपा के सिखलाई कैंप ही प्रदेश में बदलाव की गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, नीतियों एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों से अवगत कराना है, ताकि वे आगामी समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।और अंत में पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ने नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इस प्रशिक्षण शिखर की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 300 के लगभग जमीनी स्तर के और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और इस प्रशिक्षण शिवर को सफल बनाया उन्होंने इस प्रशिक्षण शिविर की सफलता का श्रेय नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को दिया और अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि कार्यकर्ता से नेता बनने की परंपरा सिर्फ भाजपा में ही संभव है और भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो परिवार वाद से पीछे हटकर कार्य करता को ही अपना नेता बनाती है।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू,जिला महामंत्री अशोक सरीन, राजेश कपूर, प्रदेश सोशल मीडिया सह इंचार्ज विक्की गुजराल, आईटी सेल की सह इंचार्ज नूपुर चेतली, जिला उपाध्यक्ष,दविंदर कालिया,हनी कंबोज, मनीष विज,भूपेंद्र कुमार, जिला सचिव अमित भाटिया,पार्षद भगवत प्रभाकर,पार्षद गुरदीप सिंह फौजी,पार्षद रवि कुमाररजनीश सहगल,नरेश दीवान, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, गुरप्रीत विकी, सुमन राणा,सीमा कुमारी, रवि गिल,अनुज शारदा, सनी शर्मा,दिनेश खन्ना,हेमंत खन्ना,मन्हास पाराशर,प्रशांत गंभीर,अश्वनी गोल्डी,परमोद कश्यप,गोपाल,किरण भगत, सरताज अल्वी, रोशन लाल, मोहम्मद सिकंदर, राजेश कुमार, मनीष पाठक,कमल भगत, निशान सिंह, परमजीत सिंह, धवन प्रीत, प्रवेश कुमार, समीर मोदी, मनोज कुमार, नवनीत भारद्वाज, अश्विनी बब्बर, राजू कश्यप, जोगिंदर बहल ,दीपक कश्यप, बृजमोहन, संदीप महाजन ,प्रेम कुमार, रवि कुमार रितेश मन्नू, अश्विनी भगत व अन्य।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी