October 9, 2026

*पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर आघात – ईंजी. चंदन रखेजा* 

जालंधर, पंजाब – आज शाम चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में स्थित पंजाब भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना ने पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इस घटना के बाद जालंधर केंद्रीय से युवा राजनेता ईंजी. चंदन रखेजा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ईंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय पर हमला केवल एक पार्टी पर नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और राजनीतिक मूल्यों पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और यह दर्शाती हैं कि शरारती तत्व प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

रखेजा ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा इस घटना के पीछे जो भी लोग या संगठन शामिल हैं, उन्हें जल्द से जल्द पहचान कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता शांति और भाईचारे में विश्वास रखती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही ईंजी. चंदन रखेजा ने कल होशियारपुर में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की घटना को भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी केवल एक महान नेता ही नहीं बल्कि भारतीय संविधान के निर्माता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा के साथ इस प्रकार का कृत्य समाज में विभाजन पैदा करने की साजिश है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

रखेजा ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की कि दोनों घटनाओं की तुरंत जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

उन्होंने अंत में कहा कि पंजाब की शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक परंपराओं को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा और समाज के सभी वर्गों को मिलकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी