October 9, 2026

भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा में 11 अप्रैल शनिवार व 12 अप्रैल रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर करेगी आयोजित भाजपा सिखलाई कैंप भाजपा कार्यकर्ताओं के भविष्य और राजनीतिक जीवन की सफलता के आधार बनेंगे-सुशील शर्मा  भाजपा कार्यकर्ताओं मे अनुशासन राष्ट्रप्रथम की मजबूत विचारधारा निस्वार्थ कार्यशैली ने पूंजीवादियों और परिवारवादि राजनीतिज्ञों के पतन की शुरुआत करवाई- शीतल अंगूराल ट्रेनिंग कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए भी तैयार किया जाएग- सरबजीत मक्कड़

जालंधर सत्य सवेरा, वरिंदर शर्मा

जालंधर 8 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से वेस्ट, कैंट एवं सेंट्रल विधानसभा क्षेत्रों में 11 अप्रैल (शनिवार) एवं 12 अप्रैल (रविवार) को प्रशिक्षण शिविर जोकि केंद्रीय विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर स्थानीय साइ दास स्कूल पटेल चौक में कैंट विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर प्रकाशवाती सर्वहितकारी स्कूल मीठापुर और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर ट्रेनिंग कैंप शिव गेस्ट हाउस राजा गार्डन में आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में लगाए जा रहे इन शिविरों में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, बूथ स्तर की मजबूती, जनसेवा और राजनीतिक नेतृत्व के विभिन्न आयामों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन तीनों शिवरों की तैयारी के लिए वेस्ट विधानसभा की बैठक पूर्व विधायक शीतल अंगूराल के कार्यालय, कैंट विधानसभा की बैठक पार्षद कंवर सरताज और सेंट्रल विधानसभा की बैठक पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इन सिखलाई कैंपों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुशील शर्मा कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा कार्यकर्ताओं के भविष्य और उनके राजनीतिक जीवन की सफलता के मजबूत आधार बनेंगे।

वेस्ट विधानसभा के पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहचान उनके अनुशासन, राष्ट्रप्रथम की विचारधारा और निस्वार्थ सेवा भावना से होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की यही कार्यशैली देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और पूंजीवाद तथा परिवारवाद की राजनीति के पतन की शुरुआत कर चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, सेवा भाव और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर कैंट विधानसभा की बैठक के दौरान पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ ने कहा ट्रेनिंग कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए भी तैयार किया जाएगा। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं निर्धारित तिथियों पर आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ भाजपा जिला महामंत्री अशोक शरीर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा अमरजीत सिंह अमरी यशपाल दुआ मनजीत सिंह सरोया पार्षद कुंवर सरताज ध्रुव वधवा जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज दर्शन लाल भगत जिला सचिव अमित भाटिया मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा मनीष बल राजेश ठाकुर, अजय ठाकुर,सोनू चौहान पार्षद पति अमित सिंह संधा, पार्षद रवि कुमार कृष्ण मेनिया,महेंद्र भगत कुमुद शर्मा सुनील चोपड़ा, रिशी बहल,, हरविंदर सिंह भट्टी, कुलदीप मानक, शिवा दर्शन अब्बी, राहुल जामवाल, डिंपी लुबाना, हरमनप्रीत सिंह, अनिल ठाकुर, दीपाली बागरिया, शालू जी वह अन्य उपस्थित थे।

 

 

कैप्शन-वेस्ट विधानसभा मे बैठक के दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा व अन्य।

 

दूसरे चित्र मे-पार्षद कंवर सरताज के घर कैंट विधानसभा की बैठक के दौरान पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़, सुशील शर्मा, ध्रुव वाधवा,यशपाल दुआ,बलराज बदन, शिवदर्शन अब्बी, राहुल जामवाल, कुलदीप मानक, दीपाली बागडीया, शालू व अन्य।

About The Author

You may have missed

कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की  शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया  जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू  रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़  विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी  जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल  निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा  सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी