जालंधर /सत्य सवेरा ब्यूरो
आज जालंधर सेंट्रल में हुई एक अहम बैठक में मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में और जालंधर सेंट्रल मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में कई परिवार भाजपा में शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, गुरविंदर मुल्तानी और मंडल नंबर 5 की टीम के लगातार प्रयासों से आज कई परिवारों ने भाजपा का दामन थामते हुए विकास की रफ्तार को तेज करने और पंजाब में इस बार डबल इंजन की सरकार बनाने तथा बदलाव लाने का प्रण लिया।

आज एक महत्वपूर्ण बैठक में अमित मित्तल जी और डिंपल कुमार अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूतपूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने भाजपा का सरोपा डालकर सभी को पार्टी परिवार में शामिल किया और पंजाब में एक बेहतर विकल्प चुनकर भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने की बात कही।
इस मौके पर भाजपा जालंधर सेंट्रल से कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जे.पी. पांडेय, गुरविंदर मुल्तानी, यादविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, सुरजन जी, कुलविंदर सिंह, विषु मित्तल, नवदीप, करदा जी, काला सहित कई परिवार भाजपा में शामिल हुए।
चंदन रखेजा ने बैठक में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और सभी से मेहनत कर 2027 में भाजपा का कमल खिलाने की बात कही तथा जालंधर में 11 और 12 को हो रहे प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने का आह्वान किया।

More Stories
अगर पुलिस का एसपी ही सुरक्षित नहीं चोरों से, तो आम जनता कहां सुरक्षित होगी यह है आज का सच
पंजाब में अवैध प्रवासियों का मुद्दा:,“अवैध प्रवासियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो”— “पंजाब की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है यह मुद्दा”— सिंह माहल का बड़ा बयान, जिम्मेदारी कौन लेगा
ਭਾਜਪਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਮੰਡਲ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸੰਪੰਨ ਸੰਗਠਨਾਤਮਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ: ਸੁਸ਼ੀਲ ਸ਼ਰਮਾ