ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया था हमला
पंजाब : पंजाब के अमृतसर में ग्रेनेड अटैक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में ग्रेनेड सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि खंडवाला इलाके में देर रात 12.35 बजे बड़ा धमाका हुआ था। बाइक पर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
कुछ ही पलों में हुआ जोरदार धमाका
हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खंडवाला इलाके स्थित ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए, उनके हाथ में एक झंडा भी था। कुछ सेकंड तक वहां खड़े रहने के बाद, एक युवक बाइक से उतरकर ग्रेनेड फेंकता है। ग्रेनेड फेंकते ही दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक से भाग जाते हैं। कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हो जाता है।
जब धमाका हुआ, लोग अपने घरों में सो रहे थे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके के लोग डरकर उठ गए।
घटना से लोगों में डर का माहौल
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और सभी हैरान हैं कि आखिर यह हमला किस वजह से किया गया।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप