जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल, हथियार बरामद
पंजाब : लुधियाना पुलिस ने कल देर रात लुधियाना के धांदरा रोड पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दे कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब एक्टिवा पर सवार इन युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर फायरिंग की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान मनदीप और गगन के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किए जा चुका है।
लुधियाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक के खिलाफ छह मामले और दूसरे के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। बता दे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी कर सडक़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा जालंधर शहरी ने 14 मंडलों में आयोजित किए श्रद्धा एवं सम्मान कार्यक्रम गुरुओं के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : अशोक सरीन हिक्की
दिल्ली में ड्रामा, पंजाब में ढोंग — आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब
सातवीं मंजिल से कूदकर एमबीबीएस छात्र की मौत, जीएमसीएच-32 में मचा हड़कंप