October 22, 2024

जालन्धर, 23 सितंबर (वरिंदर शर्मा) : पंजाब भाजपा अनुसूचिता जाती मोर्चा जालन्धर शहरी की तरफ से अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में आज श्री राम चौक, कंपनी बाग में राहुल गांधी द्वारा हाल ही अपने अमरीका दौरे के दौरान आरक्षण संबंधी की गई टिप्पणी के विरोध में रोष प्रदर्शन करके राहुल गांधी का पुतला फूका गया व राहुल गांधी, रि•ार्वेशन विरोधी, राहुल गांधी संविधान विरोधी, आरक्षण व संविधान की रखवाली, भारतीय जनता पार्टी के नारे भी लगाए।


इस अवसर पर राजेश बाघा पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पंजाब और उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब, भाजपा के मुख्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस अवसर पर राजेश बाघा ने कहा कि विपक्षी नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा जबकि कांग्रेस पार्टी का यह इतिहास है। पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने भी समय-समय पर आरक्षण का विरोध किया है।


इस अवसर पर भाजपा जालन्धर शहरी एस.सी. मोर्चा के प्रभार भूपिंदर कुमार ने कहा कि आरक्षण संबंधी राहुल गांधी के दिए ब्यान पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग व विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा अपना रुख स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे ? खासकर पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी चुप क्यों हैं ?


इस अवसर पर बाबा दविंदर कलेर, रोशन हीर, डॉ वनीत शर्मा, शाम शर्मा, नवीन भल्ला, ललित बब्बू, परमजीत मेहमी, पप्पू सिंह, संदीप तोमर, धर्म सिंह,
भूपिंदर कुमार, शालु, सोनू सहोता, भूपिंदर राजू, सुशील सोंधी, सोनू हंस, जय किशन सोंधी, अशवनी विरधी जतिंदर कुमार व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कैप्शन : पुतला जलाते हुए राजेश बागा, अजमेर सिंह बादल, किशनलाल शर्मा, भूपिंदर कुमार व अन्य कार्यकर्ता।