October 22, 2024

*दीन दयाल जी का जीवन त्याग तपस्या के प्रतिमूर्ति प्रखर राष्ट्रवादी व हमारे मार्गदर्शक थे : सुशील शर्मा*
*पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत नरेन्द्र मोदी जी बनाने लगे हुए हैं : किशनलाल शर्मा*
*केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र मंडल नं. 6 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर चलाया महासम्पर्क अभियान के तहत भारी संख्या में बने भाजपा के सदस्य

कैप्शन : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए व महासम्पर्क अभियान के तहत पार्टी का सदस्य पत्र कार्यकर्ता को सौंपते हुए सुशील शर्मा, किशनलाल शर्मा, संदीप कुमार, अश्वनी भंडारी, डा. विनीत शर्मा, राम लुभाया व मुनीष नड्डा।*

जालन्धर 25 सितंबर (वरिंदर शर्मा), आज भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय विधानसभा मंडल नं 6 सुच्ची पिंड में केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान के प्रभारी किशनलाल शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष संदीप कुमार, मंडल प्रभारी डा. विनीत शर्मा, महामंत्री राम लुभाया की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल डिपू के बाहर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर महासदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्राद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति के गीत ‘जिहड़ा मेरे देश वल्ल अख्ख चुकेगा, अख्ख चुक्क जड़ आपणी ही पुटेगा’ गाकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पधारे ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्यय जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज हर भाजपा के कार्यकर्ता को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन पढक़र उनके पदचिन्हों पर चलना होगा। और उन्होंने कहा कि दीन दयाल जी का जीवन त्याग तपस्या के प्रतिमूर्ति प्रखर राष्ट्रवादी व हमारे मार्गदर्शक थे। और उनके अंतोयदय और एकात्म मानववाद के विचार जनकल्याण के लिए आज भी फासांगिक है। कुशल संगठनिक क्षमता व राजनीतिक सुचिता की उनकी सीख हम सभी के जीवन में प्रेरणा स्रोत है।


इस अवसर पर केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हर कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करे और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का संदेश घर-घर पहुँचाए और कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपनों का भारत नरेन्द्र मोदी जी बनाने लगे हुए हैं। और कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि नरेन्द्र मोदी जी की नीतीयों का समर्थन करना। जो पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का लक्ष्य था अंतिम देश के अंतिम व्यक्ति का विकास करना वो आज मोदी सरकार कर रही है जैसे कि जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को मकान बनाकर देना, उज्जवला योजना के तहत करोड़ों को गैस सिलैंडर देना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, आयुषमान योजना के तहत करोड़ों लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है।
इस अवसर पर डा. विनीत शर्मा, अश्वनी भंडारी, रमेश कुमार, अजमेर सिंह बादल आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपास्थित थे।