अवैध निर्माण ध्वस्त; मुक्यमंत्री फडणवीस ने पहले ही दी थी सख्त चेतावनी
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले, प्रशासन ने उसे 24 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया था। फहीम खान इस समय पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। इस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर
फहीम खान के नागपुर के संजय बाग कॉलोनी, यशोधरा नगर स्थित दो मंजिला मकान को नगर निगम ने अवैध निर्माण करार दिया था। 20 मार्च को नगर निगम ने घर का निरीक्षण किया और पाया कि यह बिना किसी वैध भवन योजना के बनाया गया था। 21 मार्च को फहीम को 24 घंटे में निर्माण हटाने का नोटिस दिया गया, लेकिन ऐसा नहीं होने पर सोमवार सुबह बुलडोजर चला दिया गया।
कैसे भडक़ी थी नागपुर हिंसा?
नागपुर में हिंसा की शुरुआत 17 मार्च को हुई जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित रूप से हरे रंग की चादर जलाई गई, जिससे दूसरे पक्ष में आक्रोश फैल गया और मामला हिंसा में बदल गया। देखते ही देखते शहर के कई इलाकों में आगजनी, तोडफ़ोड़ और पथराव होने लगा।
फहीम खान के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज
माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एम.डी.पी.) के नागपुर शहर अध्यक्ष फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, फहीम ने 500 से अधिक लोगों को भडक़ाकर दंगे करवाए। इसके अलावा, उसने अपने भाषणों के जरिए समुदाय विशेष को उकसाया। पुलिस ने उसे 19 मार्च को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया।
फडणवीस सरकार की कड़ी चेतावनी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि, हिंसा के नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति बेचकर की जाएगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलेगा। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह न तो इंटेलिजेंस फेल्योर था और न ही राजनीतिक साजिश।
नागपुर से कर्फ्यू हटाया गया
हिंसा के छह दिन बाद 23 मार्च को नागपुर से पूरी तरह से कर्फ्यू हटा लिया गया। हालांकि, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त जारी रहेगी। इससे पहले 20 और 22 मार्च को भी कुछ क्षेत्रों से कर्फ्यू हटाया गया था।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे