कॉमेडियन बोले- ‘माफी नहीं मांगूंगा, भीड़ से नहीं डरता’
मुंबई : स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक पैरोडी सॉन्ग और व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अब मुंबई पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है और पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
मुंबई पुलिस ने भेजा समन
कुणाल कामरा फिलहाल मुंबई में नहीं हैं, इसलिए पुलिस ने उनके घर समन भेजा, जिसे उनके पिता को सौंपा गया। साथ ही, उन्हें व्हाट्सएप के जरिए भी समन भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उनकी कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल डेटा रिकॉर्ड (ष्टष्ठक्र) और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच करने का निर्णय लिया है।
‘मैं माफी नहीं मांगूंगा’ : कुणाल कामरा का जवाब
इस विवाद के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर साफ कहा कि, वे अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे और माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने लिखा, मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैं इस भीड़ से नहीं डरता और अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा। मैंने बिल्कुल वही कहा, जो अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के बारे में कहा था।
शूटिंग वेन्यू पर तोडफ़ोड़
महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने कामरा के स्टैंडअप शो से नाराज होकर मुंबई में उस जगह पर तोडफ़ोड़ की, जहां यह शो शूट किया गया था। यूनिकॉन्टिनेंटल होटल स्थित ‘हैबिटेट’ कॉमेडी क्लब में इस शो को रिकॉर्ड किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शिवसेना के कार्यकर्ता राहुल कनाल और विभाग प्रमुख श्रीकांत सरमालकर समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
क्या था कुणाल कामरा का जोक?
23 मार्च को कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक पैरोडी सॉन्ग गा रहे हैं। जिस पर विवाद हुआ।

More Stories
*नरेंद्र मोदी का नारी वंदन बिल पर देश भाजपा नेताओ ने अशोक सरीन हिक्की के निवास पर सुना* *भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की*
एलपीजी शॉर्टेज का खेल: देखिए कैसे सरेआम सिलेंडर में पानी भर रहा डिलीवरी वेंडर!
श्रद्धा बनी हादसा: दर्शन के लिए गए 10 श्रद्धालु नहीं लौटे घर ; CM योगी व CM मान ने जताया शोक