पीएम मोदी ने अपने सोशल अकाऊंट का जिम्मा भी सौंपा
नवसारी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नवसारी जिले में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि, उनकी सुरक्षा केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला अधिकारियों और जवानों के हाथों में होगी।
अपना सोशल अकाउंट भी वुमेन को सौंपा
महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, हमारी नारी शक्ति को नमन! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया संपत्तियां उन महिलाओं द्वारा संचालित की जाएंगी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
महिला पुलिसकर्मियों को मिली सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि, पहली बार देश में किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा पूरी तरह महिला पुलिस बल को सौंपा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में शामिल महिला अधिकारियों की संख्या लगभग 3,000 होगी, जिसमें 2,145 महिला कॉन्स्टेबल, 187 सब-इंस्पेक्टर, 61 पुलिस इंस्पेक्टर, 19 पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी), 5 पुलिस अधीक्षक (एसपी), 1 पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) 1 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) शामिल हैं।
गुजरात पुलिस की वरिष्ठ महिला अधिकारी और गृह सचिव निपुणा तोरावणे इस सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी। यह कदम महिलाओं की शक्ति और उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ती भूमिका को दर्शाने के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देगा।
लखपति दीदी सम्मेलन में लेंगे भाग
पीएम मोदी नवसारी जिले के वानसी-बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में नवसारी, वलसाड और डांग जिलों की लगभग 1 लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 10 लाभार्थी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और 5 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस मौके पर गुजरात सरकार की जी-सफल पहल का भी शुभारंभ किया जाएगा, जो अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
क्या है लखपति दीदी योजना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (स्॥त्र) से जुड़ी महिलाएं जैसे बैंकवाली दीदी, आंगनवाड़ी दीदी और दवावाली दीदी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सरकारी सहायता प्रदान की जाती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक महिला को 1 लाख रुपए से अधिक की वार्षिक आय प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
पीएम मोदी का गुजरात दौरा
पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार (7 मार्च) को केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन और 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास किया।
इसके बाद वे सूरत पहुंचे, जहां उनका भव्य 3 किलोमीटर लंबा रोड शो हुआ। उन्होंने लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित किया। 8 मार्च को नवसारी में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, नहीं थमा कमर्शियल निर्माण, विभाग ही दे रहे अनुमति!
कूड़े के ढेरों ने खोली भगवंत मान सरकार और जालंधर नगर निगम की पोल, भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर जताया जोरदार विरोध जालंधर की जनता को टैक्स देने के बदले में गंदगी,बदबू और बीमारी का खतरा मिल रहा- अशोक सरीन हिक्की शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर सरकार की नाकामी का प्रमाण-मनोरंजन कालिया जनता को नारकीय परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- सुशील रिंकू रामामंडी चौक जैसे व्यस्त इलाके में कूड़े के ढेर शहर की छवि को खराब कर रहे- राकेश राठौड़ विकासपुरी सहित शहर के अनेक इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है- केडी भंडारी जालंधर की जनता को गंदगी और बीमारी के खतरे के हवाले करके सरकार विकास के झूठे दावे नहीं कर सकती- शीतल अंगूराल निगम को फोटो खिंचवाने के बजाय नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे मंजीत टीटू कूड़े का सही ढंग से उठाव और निपटारा न होना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है- सुशील शर्मा सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च संसाधनों का जमीनी स्तर पर कहा- अमरजीत सिंह अमरी
प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत *भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा* युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे